रांची, अप्रैल 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक, (कल्याण विभाग, झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा का संयुक्त उपक्रम) में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग (एआईसीटीई अनुमोदित) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यहां तीन वर्षीय (6 सेमेस्टर) डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग की छह शाखाओं के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। जिनमें- ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग शामिल हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.bitmesra.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की अ...