कानपुर, दिसम्बर 19 -- कानपुर। जालंधर में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का आयोजन 16 से 20 मार्च 2026 के बीच किया जा रहा है। इसके लिए इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैम्पियनशिप हमीरपुर के झलोखर स्थित श्री भुवनेश्वरी महेश्वरानंद गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय में शुक्रवार को समाप्त हुई। इसमें पनकी के टीएफसी फिटनेस क्लब के चार ताइक्वांडो खिलाड़ियों का आल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ। इन खिलाड़ियों ने विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चयन में स्थान बनाया है। क्लब निदेशक सुनीता मिश्रा व कोच करुणेंद्र ने बताया कि सीनियर वर्ग के अंडर-54 किग्रा भारवर्ग में जय त्रिपाठी, 58 किग्रा भारवर्ग में वंश राव, 63 किग्रा भारवर्ग में नितिन तिवारी, 74 किग्रा भारवर्ग में अभिषेक सिंह को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.