मेरठ, नवम्बर 12 -- मेन डिवाइडर रोड स्थित प्राइवेट यूनिवर्सिटी में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक छात्र पर हमला कर दिया। नंगला मुख्तयारपुर गांव निवासी गौरव चौहान मेन डिवाइडर रोड स्थित यूनिवर्सिटी में बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार दोपहर वह यूनिवर्सिटी से बाहर निकल रहा था तभी कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने गौरव को बुरी तरह पीटा और उसके सिर में गंभीर चोट मार दी। आरोपी छात्र को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को प्यारेलाल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित छात्र ने मारपीट करने वाले युवकों के नाम पुलिस को बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.