बेगुसराय, मई 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के 43 छात्र इन दिनों गंभीर शैक्षणिक संकट का सामना कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी की प्रशासनिक लापरवाही और परीक्षा प्रबंधन में हुई गंभीर त्रुटि के कारण उन्हें बिना किसी गलती के सातवें सेमेस्टर में असफल घोषित कर दिया गया। इससे उनके भविष्य पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में केमिकल इंजीनियरिंग शाखा वर्ष 2022 में शुरू हुई थी। लेकिन, शुरुआत से ही इस शाखा के छात्रों को शैक्षणिक अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ता रहा है। मामला सातवें सेमेस्टर में और गंभीर हो गया। 8 दिसंबर को जारी पाठ्यक्रम में एनपीटीईएल विषय को अनिवार्य कोर्स के रूप में शामिल किया गया। विश्वविद्यालय के...