वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए एसबीआई फाउंडेशन की आशा छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह योजना नैक से 'ए' या उससे उच्च ग्रेड प्राप्त संस्थानों में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए है। इसके अंतर्गत स्नातक विद्यार्थियों को 75 हजार रुपये तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को डेढ़ लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...