देहरादून, जनवरी 30 -- पौड़ी। गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (जीबीपीआईईटी), पौड़ी गढ़वाल में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की ओर से अनुमोदित यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज (यूएचवी) विषय पर तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान समग्र विकास में शिक्षा की भूमिका, आत्म-अन्वेषण, सुख एवं समृद्धि, मानव में सामंजस्य और आत्म में सामंजस्य जैसे मूलभूत विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रतिभागियों को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करते हुए समूह चर्चा सत्रों के माध्यम से अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) वीके बंगा ने अपने संदेश में कहा कि यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज जैसे कार्यक्रम शिक्षकों के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन लाने की...