रांची, मार्च 2 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल डड़िया में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में रातू थाना के सब-इंस्पेक्टर विनीत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय से ही बच्चों की प्रतिभा निखरती है और वे आगे चलकर क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। प्रतियोगिता में रोप स्किपिंग, साइकिल रेस, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम और विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। आयोजन में विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.