बिजनौर, अप्रैल 2 -- बिजनौर। यूनिवर्सल एकेडमी बिजनौर में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसी के साथ विद्यालय में नई बिल्डिंग का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक राकेश कर्णवाल, प्रबंध समिति के सदस्य रईस अहमद, शुभम कर्णवाल, प्रधानाचार्य डा. अनुज त्यागी व उप प्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। व हवन पूजा के साथ की गई। मुख्य अतिथि राकेश कर्णवाल ने बताया कि नई बिल्डिंग का निर्माण सभी विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुज त्यागी, उप प्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल ने सभी बच्चों को नए सत्र के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.