बिजनौर, जुलाई 2 -- यूनिवर्सल एकेडमी में गुरुवार को कक्षा 4 एवं 5 के विद्यार्थियों के लिए दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. गीत कुमार ने विद्यार्थियों के दांतों की जांच कर उन्हें मौखिक स्वच्छता एवं दांतों की उचित देखभाल के बारे में जागरूक किया।डॉ. गीत कुमार ने बच्चों को नियमित रूप से दिन में दो बार ब्रश करने, जंक फूड और अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थों से बचने तथा समय-समय पर दांतों की जांच कराने की सलाह दी। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लिया और दांतों की देखभाल से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी ने कहा कि बच्चों का शारीरिक स्वास्थ्य उनके सर्वांगीण विकास का आधार है तथा ऐसे स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों में अच्छी आदतों के विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। यह भी पढ़ें- दांत ...