यूनियन सदस्यता सूची 20 तक होगा जमा
रामगढ़, अगस्त 9 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के एसओपी ने शनिवार को पत्र जारी कर यूनियन सदस्यता सूची जमा करने की तारीख को बढ़ाकर 20 अगस्त कर दिया है। पत्र में एसओपी ने कहा है कि प्रत्येक वर्ष श्रमिक संघ की सदस्यता शुल्क जुलाई माह के वेतन से काटा जाता है। जिसे लेकर पूर्व में सदस्यता सूची जमा करने की तारीख 25 जुलाई किया गया था जिसे बाद में बढ़ाकर 08 अगस्त किया गया। लेकिन कुछ यूनियन प्रतिनिधियों से अनुरोध प्राप्त होने के बाद पुन: सदस्यता सूची जमा करने का तारीख को बढ़ाकर 20 अगस्त किया जा रहा है। सभी श्रमिक संघ संगठनों से अनुरोध है कि 20 अगस्त तक वर्ष 2026-27 की श्रमिक संघ सदस्यता सूची पूर्ववत अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में जमा कर दें। यह भी पढ़ें- धरना प्रदर्शन को लेकर केदला में संयुक्त ट्रेड यूनियन की पीट मीटिंग ताकि समय पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.