नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Union Bank of India Recruitment 2026: अगर आप बैंक में अधिकारी बनना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ज्यादा जरूरी है। दरअसल, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भर्ती प्रोजेक्ट 2026-27 के तहत 395 अधिकारी (Officer) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से डोमेन एक्सपर्ट अधिकारी, जनरल बैंकिंग ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officers) के पद भरे जाएंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए 21 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन की तारीख निर्धारित की गई है। इसी अवधि के दौरान उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। इस भर्ती अभियान के तहत 163 मैनेजर, 153 सीनियर मैनेजर, 52 चीफ मैनेजर, 20 असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM...