गाजीपुर, जनवरी 7 -- जखनिया। स्थानीय क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव निवासी जामवंती देवी पत्नी राजेश कुमार गोंड की जमीन को यूनियन बैंक की जखनिया शाखा ने नीलामी प्रक्रिया के तहत जब्त कर नीलाम कर दिया। बैंक शाखा प्रबंधक के अनुसार जामवंती देवी ने कई वर्ष पूर्व तीन लाख 46 हजार रुपये का आवासीय ऋण लिया था, जिसे वह लंबे समय से जमा नहीं कर रही थीं। बैंक ने कई बार ऋण जमा करने का नोटिस भी दिया, लेकिन भुगतान न होने पर बैंक ने नियमानुसार संपत्ति की नीलामी की। नीलामी में क्षेत्र की अर्चना चौधरी ने उक्त संपत्ति को खरीदा, जिन्हें मौके पर ही कब्जा दिला दिया गया। नीलामी और कब्जा प्रक्रिया के दौरान यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर से अधिकृत अधिकारी विनोद कुमार, चंदन कुमार, अमरजीत पांडा, रंजीत कुमार, अश्वनी तिवारी और शिव बहादुर सिंह मौजूद रहे। साथ ही कानू...