कानपुर, जून 5 -- कल्याणपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक समेत दो नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ दस्तावेजों के दुरुपयोग और वित्तीय सेवाओं का भुगतान निजी खाते से कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। हरबंश मोहाल निवासी पीयूष शुक्ला के बताया कि उनकी कंपनी एसकेए एक्सप्रेस कोरियर सर्विस यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को कोरियर सेवा उपलब्ध कराती थी। आरोप है कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक संदीप शुक्ला वर्ष 2006 से 2021 के बीच अर्मापुर, लखनपुर, आईआईटी और मंधना शाखाओं में तैनात रहे। इस दौरान उनकी कंपनी के अनुबंधित कार्यों का भुगतान नियमों के विपरीत पंकज कुमार दुबे के निजी खाते से कराया गया। वर्ष 2018 में उन्होंने निजी खाते में भुगतान किए जाने की शिकायत बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में क...