देहरादून, अगस्त 6 -- हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में यूनियन बैंक के एटीएम से एक लाख रुपये की संदिग्ध निकासी का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में एटीएम से 10 दफा 10 हजार रुपये की रकम निकाले जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस को बैंक से मिले सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति रकम की निकासी करता दिख रहा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: एटीएम बदलकर निकासी करने वाले संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर जारीपुलिस जांच की जानकारी पुलिस के अनुसार राजेंद्र निवासी फरीदाबाद हरियाणा ने साइबर धोखाधड़ी की समन्वय पोर्टल पर शिकायत की थी। पुलिस जांच में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रेलवे रोड ज्वालापुर के एटीएम से 19 मई की शाम को 10-10 हजार रुपये के दस ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल एक लाख रुपये निकाले जाने ...