बोकारो, मार्च 11 -- यूनियन ने डीवीसी में स्थगित किया टूल डाउन आंदोलन चंद्रपुरा, प्रतिनिधि।डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के सप्लाई मजदूरों की सेवा स्थाई करने सहित अन्य मांगों को लेकर डीवीसी ठीकेदार मजदूर संघ ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। 9 मार्च को मजदूरों ने टूल डाउन आंदोलन किया था। जबकि नोटिस तीन दिनों का था तथा 12 मार्च से अनिश्चितकालीन गेट जाम की चेतावनी दी गई थी। मंगलवार को सभी सप्लाई मजदूर प्लांट गए तथा अपनी ड्यूटी की। संघ के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि क्षेत्रीय श्रमायुक्त, केंद्रीय, धनबाद के आग्रह पर ऐसा किया गया है। इस संबंध में यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद जाकर क्षेत्रीय श्रमायुक्त अभिनव तिवारी से मुलाकात कर ठेका/सप्लाई मजदूरों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया तथा डीवीसी प्रबंधन की नीतियों को विस्तार से रखा। वहां पर आश्वासन ...