रामगढ़, जुलाई 27 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। एनसीओईए की एक प्रतिनिधि मंडल गिद्दी ए परियोजना क्रेशर के पास हुई गोलीकांड को लेकर सोमवार को अड़गड्डा जीएम सत्यजीत कुमार से वार्ता की। एनसीओईए यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष सह सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में वार्ता हुई। इस वार्ता दौरान यूनियन नेता ने माइंस में कार्य के दौरान कार्यरत सभी कर्मी सीसीएल कर्मी या ठेका मजदूर सबकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग किया। साथ ही गोली लगने से घायल खलासी करण उर्फ नयन को उचित इलाज मुहैया कराने की मांग की। वार्ता के दौरान जीएम ने सकारात्मक कदम उठाने की बात कही। वार्ता में नागेश्वर महतो चंदन सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...