धनबाद, जनवरी 3 -- धनबाद, विशेष संवाददाता बीसीसीएल में नए साल की शुरुआत सख्त आदेश के साथ हुई है। ट्रेड यूनियन नेताओं को प्रदत्त वन टाइम बायोमीट्रिक उपस्थिति संबंधी प्रावधान को समाप्त कर दिया गया है। शुक्रवार को सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक, वाशरी डिवीजन, महाप्रबंधक कोयला भवन एवं विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर त्वरित क्रियान्वयन का आदेश दिया गया है। विभागाध्यक्ष औद्योगिक संबंध की ओर से आदेश जारी किया गया है। अंदरखाने मिली सूचना के अनुसार विजिलेंस के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है। उक्त आदेश से विभिन्न ट्रेड यूनियनों के लगभग सौ से अधिक पदाधिकारी प्रभावित होंगे। यूनियन पदाधिकारियों को वन टाइम बायोमीट्रिक हाजिरी की छूट मिली हुई थी। नियम है कि दो बार बायोमीट्रिक हाजिरी (इन एवं आउट) बनानी है। अब यूनियन पदाधिकारियों को भी ड्यूटी शुरू होने और खत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.