नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। परिवहन विभाग की नीतियों के खिलाफ ऑटो-टैक्सी चालकों ने 22 और 23 मार्च को टैक्सियों का चक्का जाम करने की घोषणा की है। कामकाज बंद कर ऑटो-टैक्सी चालक जंतर-मंतर पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करेंगे। ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष किशन वर्मा का कहना है कि दिल्ली की कई कैब को बुक करके अपराधियों ने उनके चालकों के साथ लूटपाट कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इसको लेकर ऑटो-टैक्सी चालकों में सुरक्षा का खतरा बन गया है। मोबाइल ऐप आधारित निजी नंबरों की कारों और दोपहिया वाहनों को सवारिया ढोने की अनुमति दिए जाने के कारण रोजगार खत्म होने का संकट खड़ा हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.