बोकारो, दिसम्बर 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष जगदीश पांडेय ने बोकारो स्टील प्लांट के नए निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से भेंट कर उन्हे फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। पांडेय ने निदेशक प्रभारी को बोकारो इस्पात संयंत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आपके अनुभव व बुद्धिमता का लाभ प्लांट को मिलेगा। आपकी अगुवाई में प्लांट उत्पादन के क्षेत्र में नई उंचाईयों को छुएगा। मजदूरों व अधिकारियों को भी आपसे काफी अपेक्षाएं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...