दुमका, मई 16 -- दुमका, प्रतिनिधि। इंटर स्टेट माइग्रेंट वर्कर यूनियन के मुख्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बाल मजदूरी पर रोक लगाने, प्रवासी मजदूरों के शोषण को समाप्त करने, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने तथा विभिन्न राज्यों में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा करना था। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एमडी जाकिर अंसारी ने की। अध्यक्ष एमडी जाकिर अंसारी ने कहा कि आज भी बड़ी संख्या में गरीब एवं असहाय बच्चों को बहला-फुसलाकर मजदूरी में लगाया जा रहा है, जो कानूनन अपराध होने के साथ मानवता के खिलाफ भी है। उन्होंने कहा कि बाल मजदूरी बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल देती है और समाज के विकास में बाधा उत्पन्न करती है। ऐसे मामलों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि वे अपने-अपने क्षे...