रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। बीआईटी मेसरा के यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव 'यूनिफेस्टो' का आयोजन गुरुवार को उत्साह, रंगारंग प्रस्तुतियों और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रोजेक्ट निदेशक, आईटीडीए संजय कुमार भगत व कल्याण मंत्री चमरा लिंडा की पत्नी ललिता लिंडा ने विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। यूनिफेस्टों में विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमें लावणी नृत्य, सरहुल नृत्य, राजस्थानी नृत्य, बॉलीवुड फ्यूजन डांस, गरबा-डांडिया, शिव तांडव, संथाली नृत्य, झारखंडी समूह न...