नई दिल्ली, अगस्त 18 -- सुप्रीम कोर्ट ने रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) के पद पर पूर्व नौकरशाह गिरिधर अरमाने की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। यह नियुक्ति कंपनी के पूर्व सीएमडी युद्धवीर सिंह मलिक का कार्यकाल खत्म होने के बाद की गई। जस्टिस जेबी पारदीवाला और केवी विश्वनाथन की पीठ ने सोमवार को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की उस अर्जी पर यह आदेश दिया, जिसमें 1988 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अरमाने को यूनिटेक के बोर्ड में नया सीएमडी नियुक्त करने की मंजूरी मांगी गई थी। पीठ ने कहा कि यूनिटेक लिमिटेड के बोर्ड में पूर्व सीएमडी युद्धवीर सिंह मलिक का कार्यकाल खत्म हो गया और उनकी जगह गिरिधर अरमाने को नियुक्त किया गया।पीठ यह भी पढ़ें- IAS Couple: गजब का संयोग, पति के बाद पत्नी ने संभाली वही 'पावर चेयर'; आईएएस पल्लवी...