बरेली, मई 25 -- निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब खेल मैदान पर हो रही जीपी कॉरपोरेट समर स्मैश टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल एक्सप्लोर इलेवन और यूनिटी वीएच पावर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में यूनिटी वीएच पावर ने एक्सप्लोर इलेवन को एक रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनिटी वीएच पावर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 166 रन बनाए। 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्सप्लोर इलेवन की टीम शानदार संघर्ष के बावजूद 165 रन ही बना सकी। शानदार बल्लेबाजी के लिए करण सेठ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...