शामली, नवम्बर 27 -- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में भव्य यूनिटी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा को चार प्रमुख नदियों गंगा, यमुना, नर्मदा और सरयू प्रवाह के आधार पर बांटा है। यमुना प्रवाह में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान शामिल हैं। इसी प्रवाह के तहत जिला शामली से दो युवा प्रतिनिधि प्रथम सोनी और अनुज संगल चयनित हुए हैं, जबकि प्रदेश स्तर पर वरुण गोयल उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यमुना प्रवाह के प्रतिनिधि दिल्ली से जयपुर पहुंचे, जहां से यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यूनिटी यात्रा को रवाना किया। अंतिम पड़ाव पर यात्रा का भव्य समापन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के परिसर में किया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.