फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 31 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शुक्रवार का दिन सरदार पटेल के नाम रहा। लौह पुरुष सरदार पटेल को जयंती को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया। फतेहगढ़ में यूनिटी मार्च निकाला गया। प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। दुर्गा नारायन डिग्री कालेज से यूनिटी मार्च का शुभारंभ डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ किया और राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलायी। यात्रा मुख्य मार्गो पर घूमी। सीडीओ विनोद कुमार गौड़, एडीएम एके सिंह, नगर मजिस्ट्रेट एसके बंसल, डीडीओ एसके तिवारी आदि मौजूद रहे। डीएम ने लोहिया अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कलेक्ट्रेट सभागार में विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.