यूनिक मॉडल में प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित
बरेली, मई 11 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता।यूनिक मॉडल इंटर कालेज में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें विधायक व कालेज प्रबंधन ने इंटर व हाईस्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया।यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का विधायक डा. डीसी वर्मा ने शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम किए। विधायक ने बोर्ड परीक्षा में कालेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रबंधक रमन जायसवाल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। राहुल यदुवंशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में विजय कुमार गुप्ता, चक्रवीर सिंह, संजय चौहान, अजय सक्सेना, शिवम शर्मा, अंकित भारद्वाज, दिनेश पांडेय एवं राजेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यूनिक मॉडल में प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों को किया स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.