बरेली, अप्रैल 24 -- मीरगंज, संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षा में यूनिक माडल इंटर कॉलेज फतेहगंज पश्चिमी के छात्रों ने बाजी मारी है। हर्षित सांख्यधार ने हाईस्कूल में 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तहसील में पहला, संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज की मुस्कान बी ने 91.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा एवं केएसजी की अनमता एवं सोमनाथ इंटर कालेज मानपुर के विवेक ने 90 प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में शैलेष शर्मा ने 87, दिव्यांशु ने 86.8 एवं इंटर में चमन सिंह ने 86.6, विनीत शर्मा ने 84.4, शिवानी गुप्ता ने 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। संत मंगलपुरी इंटर कालेज में हाईस्कूल में दश गंगवार व शहगल फातिमा ने ने 89.5, शिवम ने 87 एवं इंटर में अंशिका ने 87.6, अमित ने 84.6, गार्गी ने 83.8 प्रतिशत, स्वामी दयानंद इंटर कालेज में हा...