बाराबंकी, मई 8 -- सिरौलीगौसपुर। तहसील के पारिजात सभागार में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एवं तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में स्वजनगणना का प्रशिक्षण क्षेत्र के ग्राम प्रधान, परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एंव विकास विभाग के कर्मचारियों को दिया गया। जिसमें यूनिक आईडी को सहेज कर रखने के लिए प्रेरित किया गया। उपजिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि सबसे पहले सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जनगणना पोर्टल या मोबाइल ऐप खोलें,अपना नम्बर दर्ज करें मोबाइल पर आये ओटीपी को भरकर लागिन करें और परिवार के मुखिया का नाम पता गांव/शहर वार्ड एंव जरुरी जानकारी सावधानी पूर्वक भरें। यह भी पढ़ें- ऐसे करें स्वगणना: एक मोबाइल नंबर से एक घर का लॉगिन होगा फार्म जमा होने के बाद एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी...