बरेली, जून 18 -- हजियापुर में बनकर तैयार हुए यूनानी मेडिकल कॉलेज के लिए अब तक शासन स्तर से स्टाफ की स्वीकृति नहीं मिल सकी है। स्टाफ की स्वीकृति मिलने के बाद यहां डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती होगी। लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग की तरफ से बीते एक माह से यहां ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। यूनानी चिकित्सा विभाग की तरफ से दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से डॉक्टर और स्टाफ को यहां संबद्ध किया गया है। करीब एक महीने से चल रही ओपीडी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है साथ ही ओपीडी संचालन के दौरान आने वाली समस्याओं को जानना और उनका निराकरण करना है। यह भी पढ़ें- यूनानी मेडिकल कॉलेज में स्टाफ तैनाती का इंतजार मेडिकल कॉलेज में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को भी शिफ्ट करने की कवायद चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...