प्रयागराज, जनवरी 6 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से उप्र आयुष (यूनानी) विभाग के अंतर्गत राजकीय यूनानी चिकित्सा महाविद्यालयों के प्राध्यापक (स्पेशियलिस्ट)-इल्मुल सैदला के अनारक्षित एक पद पर सीधी भर्ती के लिए पांच जनवरी को हुए साक्षात्कार में मो. शादाब का चयन हुआ है। वहीं राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालयों में आचार्य (प्रोफेसर)फार्मेसी के एक अनारक्षित पद सुधीर चौहान का चयन हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...