प्रयागराज, फरवरी 11 -- राज्य यूनानी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल हिम्मतगंज में बुधवार को यूनानी दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आईआरएस महफूजुर्रहमान ने यूनानी चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यूनानी शिक्षा प्राप्त करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. जीएस तोमर ने कहा कि यूनानी दवाओं के लाभ को आधुनिक शोध के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. वसीम अहमद ने यूनानी चिकित्सा पद्धति के महत्व और वर्तमान समय में उसके प्रचार-प्रसार को रेखांकित किया। पूर्व प्राचार्य प्रो. अनवर अहमद कुरैशी ने हकीम अजमल खान की सेवाओं को याद किया। निदेशक यूनानी सेवाएं प्रो. डॉ. जमाल अख्तर और एमएम वारिस ने विचार व्यक्त किए। प्रो. कफील अहमद ने हकीम अजमल खान के जीवन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.