प्रयागराज, जुलाई 21 -- यूनानी मेडिकल कॉलेज हिम्मतगंज में मंगलवार को आनंदी मां एक जीवन बचाओ एवं कैंसर मुक्त भारत अभियान के तहत वैज्ञानिक संगोष्ठी हुई। निदेशक, यूनानी सेवाएं उप्र डॉ. जमाल अख्तर ने कहा कि यूनानी चिकित्सा पद्धति के विकास के लिए शोध को बढ़ावा देना जरूरी है। प्राचार्य डॉ. वसीम अहमद ने विचार व्यक्त किए। बीयूएमएस अंतिम वर्ष की छात्रा आलिया इरफान, पीजी छात्रा डॉ. नाज परवीन, डॉ. महेंद्र प्रताप, डॉ. अमजद अली खान ने शोध पत्र प्रस्तुत किया। प्रो. नुसरत परवीन, डॉ. बुशरा आफताब, डॉ. मुबश्शिर अब्बास, डॉ. इरशाद अहमद, डॉ. मोहम्मद ज़ैद मलिक, डॉ. इब्तिसाम अनवर, डॉ. अबू ज़फर, डॉ. सलीम अहमद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...