यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग कोच कोर्स के लिए राम आशीष का चयन
गाजीपुर, मई 28 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामकरन इंटर कॉलेज ईशोपुर के खेल अध्यापक एवं कुश्ती कोच राम आशीष यादव का चयन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के लेवल-1 कोच कोर्स के लिए हुआ है। यह प्रशिक्षण 1 से 5 जून तक नई दिल्ली स्थित त्यागराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। पांच बार के राष्ट्रीय पदक विजेता एवं भारतीय कुश्ती संघ के नेशनल रेफरी राम आशीष यादव मूल रूप से वाराणसी के बर्थरा खुर्द के निवासी हैं। वे वर्ष 2018 से माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रहकर विद्यालय स्तर पर कुश्ती को नई पहचान दिलाने में जुटे हैं। उनके मार्गदर्शन में पिछले एक वर्ष में खिलाड़ियों ने लगभग 25 प्रदेश स्तरीय पदक जीते हैं तथा एक खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.