कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर। यूनाइटेड क्रिश्चियन चर्चेज ऑफ कानपुर के मंगलवार को चुन्नीगंज स्थित ग्रेवयार्ड में हुए चुनाव में डॉ. पैट्रिक एम लाल को अध्यक्ष चुना गया। पूर्व में पादरी जेजे ओलीवर अध्यक्ष थे। सचिव पद पर पास्टर डायमंड यूसुफ चुने गए। यह संस्था क्रिश्चियन सिमेट्री में ईस्टर डॉन सर्विस आयोजित करती है। इस वर्ष इसका आयोजन 05 अप्रैल को होगा। इस आयोजन में 10 हजार मसीही भाग लेंगे। बैठक में पास्टर माइकल पतरस, पास्टर मनोज कुमार, पास्टर हनी बीसी क्लॉडियस, मनोज मैकार्टिस, सुशील चार्ल्स, जोशुआ जॉन लाल, पास्टर संदीप सोलोमन, पास्टर नवीन सैमुअल, पास्टर संदीप विलियम, मोनिका विलियम आदि ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.