पाकुड़, जनवरी 29 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब, रोलाग्राम-बलियापतरा द्वारा 28 जनवरी 2026 से पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन झामुमो जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, एसडीपीओ विजय कुमार और थाना प्रभारी रवि शर्मा ने संयुक्त रुप से किया। उद्घाटन मैच रोलाग्राम टीम और सीलमपुर टीम के बीच खेला गया। जिसमें सीलमपुर टीम ने 28 रन से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस टूर्नामेंट में 24 टीमें भाग ले रही हैं। जो अपनी क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन करेंगी। टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि विजेता टीम को बतौर पुरस्कार 55000 रुपए तथा उपविजेता को 45000 रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को को 25000 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य स्थानीय ...