जमशेदपुर, जुलाई 23 -- जमशेदपुर के चर्चित और प्रमुख होटलों, क्लब और प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थ भी एफएसएसएआई की कसौटी पर फेल हो रहे हैं। इस बार जिन 10 प्रतिष्ठानों के 12 खाद्य पदार्थ गुणवत्ता से कमतर पाये गये हैं, उनमें यूनाइटेड क्लब, गोलमुरी क्लब, होटल केनेलाइट, श्रेष्ठ फूड प्रोडक्ट्स लि. और रिलायंस रिटेल लि. जैसे नाम शामिल हैं। इन सभी के खाद्य पदार्थ रांची के नामकुम स्थित प्रयोगशाला में कराई गई जांच में फेल हो गए। इन खाद्य पदार्थों में पनीर, मिठाई, तेल, मसाले आदि शामिल हैं। इन सभी को न्याय निर्णयन पदाधिकारी की ओर से नोटिस भेज दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (फूड इंस्पेक्टर) द्वारा दुकानों, प्रतिष्ठानों और होटलों से खाने-पीने के सामान की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने उठाए गए थे। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद जिले के अपर मुख्य चिकित्सा...