आगरा, अप्रैल 8 -- एक से पांच अप्रैल तक मेरठ में हुई यूपी स्टेट यूथ अंडर-19 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ताजनगरी की बॉक्सर निष्ठा शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। यूनिवर्सल ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी की प्रशिक्षु व श्री गणेशराम नागर सरस्वती विद्या मंदिर, बल्केश्वर की छात्रा निष्ठा शर्मा ने 57 किग्रा भार में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर कांस्य पदक जीता। अकादमी संचालक शिवम कुमार गुप्ता ने बताया कि निष्ठा की सफलता कड़ी मेहनत और नियमित प्रशिक्षण का परिणाम है। निष्ठा की उपलब्धि पर आगरा जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चाहर, प्रधानाचार्या चारु पटेल, डॉ. प्राची बघेल, मोहित वर्मा, शारदा शर्मा, रजनी सिंह, अर्शिता जग्गी, चंद्रपाल सिंह, शिवानी, तनु, अंशु ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...