बरेली, मई 14 -- बरेली। माय भारत यूथ वॉलिंटियर में भर्ती के लिए 17 मई तक आवेदन किया जा सकता है। न्यूनतम हाईस्कूल पास 18 से 29 वर्ष के युवक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। रेगुलर और फुल टाइम छात्र आवेदन के लिए अर्ह नहीं हैं। चयन होने पर पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। * कंप्यूटर और इंटरनेट का ज्ञान रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक युवक https://nyks.nic.in/nycapp/strmainnycapp.asp पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक विकास खंड में दो वॉलिंटियर रखे जाएंगे। साथ ही दो वॉलिंटियर ऑफिस में रखे जाएंगे। कुल 32 वॉलिंटियर्स की भर्ती होनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...