हजारीबाग, अप्रैल 4 -- हजारीबाग। हजारीबाग यूथ विंग कि ओर से 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर शनिवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर उन्हें निमंत्रण दिया। रक्तदान शिविर हजारीबाग शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल सभागार में 13 अप्रैल दिन सोमवार को सुबह 9 से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खंडेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे एवं कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया के साथ रेड क्रॉस सोसाइटी झारखंड के उपसभापति तनवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को फूलों का गुलदस्ता, स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया साथ ही निमंत्रण पत्र दिया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 500 यूनिट रक्त संग्रह ...