हजारीबाग, अप्रैल 28 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग यूथ विंग के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नवपदस्थापित उपायुक्त हेमंत सती से एनआईसी कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सदस्यों ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया तथा जिले में उनके आगमन पर शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को पिछले पांच वर्षों में किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है। विशेष रूप से 13 अप्रैल को आयोजित रक्तदान शिविर में 326 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिससे कई मरीजों को लाभ मिला। उपायुक्त ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सेवा भावना से जुड़े ऐसे कार्य जिले के विकास में सहायक हैं। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी युवा मंच ने एसपी को किया सम्मानित, ...