यूथ लीडरशिप समिट में छात्रों ने लहराया परचम
अंबेडकर नगर, अगस्त 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राजधानी में आयोजित यूथ लीडरशिप समिट में ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल सूरापुर के विद्यार्थियों ने प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता एवं अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 25 विद्यार्थियों ने विभिन्न लीडरशिप वर्कशॉप्स में भाग लेकर नेतृत्व कौशल, प्रभावी संचार, टीम वर्क, निर्णय क्षमता एवं वैश्विक दृष्टिकोण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अनेक उपलब्धि अपने नाम की। शताक्षी, काव्या मौर्य, मान्या पाण्डेय एवं उपधृति चौधरी विजेता बनी। वहीं छात्र देवांश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अर्जित किया। विद्यालय के निदेशक डॉ जीडी वर्मा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- यूथ लीडरशिप समिट में छात्रों ने लहराया परचम कहा कि ऐ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.