कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर। भुवनेश्वर (ओडिशा) में 15 से 20 मार्च तक 26वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश की पुरुष व महिला टीमों का चयन शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया गया। चयन ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर अंतिम टीम घोषित की गई। यूपी वॉलीबॉल संघ के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर 3 से 12 मार्च तक वाराणसी में आयोजित होगा। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को तकनीकी व फिटनेस प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। चयनित टीम: पुरुष वर्ग में सूरज पाण्डेय, सत्यम राय (साई रायबरेली), आरव लाटियान (मुजफ्फरनगर), शिवम तिवारी, गणेश शंकर राय (गाजीपुर), हरमीत सिंह (मैनपुर छात्रावा...