यूथ फॉर राइजिंग भारत केदार ड्राइव अभियान का शुभारंभ
देहरादून, अक्टूबर 22 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अभिनेत्री सामाजिक कार्यकर्ता अरुषि निशंक के नेतृत्व में गुरुवार को नई दिल्ली में 'यूथ 4 राइजिंग भारत - केदार ड्राइव 2026' का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।अभियान का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र के संरक्षण के प्रति जागरूक एवं सक्रिय करना है। केदारनाथ धाम इस अभियान का एक प्रमुख पड़ाव है। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों को हिमालय की रक्षा तथा स्वच्छ, हरित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अरुषि निशंक ने कहा कि ये अभियान केवल केदारनाथ तक की यात्रा नहीं है, बल्कि यह विशेष रूप से युवाओं से अपने पर्यावरण के संरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.