यूथ फेस्ट रन मैराथन में दिखा जोश
मुरादाबाद, जुलाई 25 -- उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी और खेल विभाग के सहयोग से यूथ फेस्ट रन मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स, सुरक्षित व्यवहार, स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुरेचिया, जिला खेल अधिकारी सुनील सिंह, ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव अजय विक्रम पाठक, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार आदि मौजूद रहे। मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.