गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम,संवाददाता। धारव हाई स्कूल में छात्रों को रचनात्मकता, आत्मविश्वास और पारिवारिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कल्चर-एबिलिटी यूथ फेस्ट का आयोजन किया गया। इस एक-दिवसीय उत्सव में प्री-नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के छात्रों ने अपने माता-पिता के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों के लिए कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। जिसमें पापा के साथ कुकिंग, मां के साथ डिजाइनिंग, सुपरहीरो ऑफ टुमॉरो और रैंप वॉक गतिविधियों ने बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत किया। विद्यालय की निदेशक अदिति मिश्रा ने कहा कि कल्चर-एबिलिटी का उद्देश्य ऐसा वातावरण बनाना है जहां सीखना आनंददायक और समावेशी हो। संस्कृति, रचनात्मकता और सहयोग के माध्यम से हम बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करना चाहते हैं और स्कूल व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.