सहरसा, मार्च 10 -- सहरसा। शहर के हटियागाछी निवासी पूजा कुमारी आगामी दस से 14 मार्च तक बिहार विधानसभा में आयोजित होने वाली विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी। इस कार्यक्रम में राज्य भर से चुनिंदा छात्र-छात्राओं को शामिल होने का मौका मिला है। पूजा कुमारी का चयन बीएनएमयू मधेपुरा से किया गया है। पूजा कार्यक्रम में अपने क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में उठाएगी। क्षेत्र के विकास से जुड़े नए-नए विचार और सुझाव रखेगी। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में बिहार के अलग-अलग जिलों से करीब 145 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतंत्र की प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार करना है। गोल्ड मेडलिस्ट पूजा पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक और बौद्धिक गतिविधिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.