बरेली, जुलाई 17 -- आगरा में 12 और 13 जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बरेली के शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 15 बच्चों विद्या ताइक्वांडो अकाडमी से पारस गंगवार और अथर्व सक्सेना ने स्वर्ण पदक, शानवी सिंह, अदिति सिंह और आद्विक मौर्य ने रजत पदक हासिल किया। ताइक्वांडो यूथ क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार अग्निहोत्री, सचिव पुष्पेंद्र, प्रशिक्षक अनिल सागर और पूजा पाल ने सभी बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...