मिर्जापुर, मार्च 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता। यूथ गेम्स एजुकेशन एसोसिएशन द्वारा आयोजित यूथ गेम्स नेशनल चैंपियनशिप में विन्ध्य बैडमिंटन एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में एकेडमी के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया।स्वर्ण पदक विजेताओं में अंडर-19 बालिका वर्ग में जान्हवी सिंह, अंडर-19 में आर्यन मौर्य, अंडर-13 में पुष्कर, अंडर-11 में दिव्यांशु तथा अंडर-13 बालिका वर्ग में शेफाली शामिल रहीं। वहीं अंडर-15 में श्रेयांश गुप्ता और अंडर-13 में अरविन सिंह ने रजत पदक जीता।प्रतियोगिता आगरा में आयोजित हुई थी। गुरुवार को विजेता खिलाड़ी मिर्जापुर लौटे, जहां एकेडमी के महासचिव शैलेश सिन्हा के नेतृत्व में खिलाड़ियों व कोच का स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान प्रद...