उन्नाव, फरवरी 16 -- उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 क्रिकेट लीग का तीसरा मैच हुआ। जिसमें यूथ क्लब को यूसीसी क्लब ने छह विकेट से मैच हराया। रामकली स्टेडियम में अयोजित जनपदीय क्रिकेट लीग का तीसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ क्लब की टीम 92 रन पर ऑलआउट हो गई। यूसीसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान अभिनव राजपूत ने पांच तथा शौर्य ने चार विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूसीसी की टीम ने चार विकेट खोकर 93 रन बना लिए और मैच को छह विकेट से जीत लिया। जिसमें कप्तान अभिनव राजपूत तथा अनुज राजपूत ने 28-28 रन का योगदान दिया। यूथ क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अव्यक्त व देवाशीष ने ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। मैच के बाद डीसीए के उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने अभिनव राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ...