लखनऊ, जनवरी 21 -- लखनऊ, संवाददाता। आरआर स्टेडियम में बी डिवीजन क्रिकेट लीग में यूथ क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यंग चैलेंजर्स को 97 रनों के भारी अंतर से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूथ क्लब की टीम ने 39.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 249 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कुलदीप चौहान ने 68 रन और शिवम पांडेय ने 64 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेली। यंग चैलेंजर्स के गेंदबाज अभिषेक सिंह ने घातक गेंदबाजी की और पांच विकेट झटके। 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग चैलेंजर्स की टीम 152 रनों पर सिमट गई। आदि आदेश शुक्ला ने 76 रन बनाये। यूथ क्लब की ओर से मुबाशिर, उमेश और विनायक ने दो-दो विकेट लिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...